(N/A) क्षारीय मृदा धातुओं के हाइड्रॉक्साइड उनके ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया द्वारा प्राप्त किए जाते हैं:
$MO + H_2O \rightarrow M(OH)_2$
इन हाइड्रॉक्साइड्स के गुण:
$1$. इन हाइड्रॉक्साइड्स की घुलनशीलता,तापीय स्थिरता और क्षारीय प्रकृति समूह में $Mg(OH)_2$ से $Ba(OH)_2$ की ओर बढ़ने पर बढ़ती है।
$2$. क्षारीय मृदा धातु हाइड्रॉक्साइड,क्षार धातु हाइड्रॉक्साइड की तुलना में कम क्षारीय और कम स्थिर होते हैं।
$3$. $Be(OH)_2$ प्रकृति में उभयधर्मी (amphoteric) होता है,जो अम्ल और क्षार दोनों के साथ अभिक्रिया करता है:
- क्षार के साथ: $Be(OH)_2 + 2OH^{-} \rightarrow [Be(OH)_4]^{2-}$ (बेरिलैट आयन)
- अम्ल के साथ: $Be(OH)_2 + 2HCl + 2H_2O \rightarrow [Be(H_2O)_4]Cl_2$